back to top

राजनांदगांव : अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले युवक के विरूद्ध चिखली चौकी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अति0 पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिये दिशा निर्देश एवं सीएसपी गौरव राय व निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के मार्ग दर्शन में अवैध शराब रूप से शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

Advertisements

अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबीर सूचना से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मो0सा0 पल्सर काले रंग का बिना नंबर वालें से स्कूल बैग में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिये रखकर खैरागढ की ओर जा रहा है कि मुखबीर सूचना पर से आकाश पेट्रेल पम्प के पास नाकेबंदी कर राजनांदगांव से खैरागढ की ओर आ रहे मो0सा0 पल्सर काला रंग को रोककर कर वाहन चालक को नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रवीण सिंह राजपूत निवासी सिंगारपुर बताया जो अपने पास एक स्कूल बैग रखा हुए था।

जिसे मौके पर चेक करने पर बैग में 39 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 7020 एमएल कीमती 4680/- रूपये रखे मिला, आरोपी प्रवीण सिंह राजपूत पिता स्व0 पुरूषोत्तम सिंह राजपूत उम्र 39 साल निवासी सिंगारपुर थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव छ0ग0 द्वारा धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करने साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को दिनांक 13.04.2022 को विधिवत गिरफतार किया गया बाद माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल रिमांड में लिया गया।  
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी चिखली राजनांदगांव उनि शक्ति सिंह, प्र0आर0 816 कृष्ण कुमार यादव, आर0 1439 गिरजा शंकर देवांगन, आर0 1602 विरेन्द्र मण्डावी महात्वपूर्ण योगदान एवं सरहानीय भूमिका रहा है।

आरोपी :- 1. प्रवीण सिंह राजपूत पिता स्व0 पुरूषोत्तम सिंह राजपूत उम्र 39 साल निवासी सिंगारपुर थाना ठेलकाडीह जिला राजनांदगांव छ0ग0
जप्ती :- 01. 39 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब कुल 7020 एमएल कीमती 4680/- रूपये।

  1. एक मो0सा0 पल्सर आरएस 200 काले रंग का बिना नंबर का कीमती करीबन – 40,000/-।
Advertisements

You cannot copy content of this page