back to top

राजनांदगांव: अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार…


आरोपी को ग्राम बरेठटोला पुल के पास घेराबंदी कर अवैध शराब सहित पकड़ा गया।
आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।
राजनांदगांव/छुरिया– दिनांक 04.11.2024 को पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु0 अधि0 डोंगरगढ़, श्री आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी छुरिया के नेतृत्व में हमराह स्टाफ एवम, उ नि ओम साहू के थाना छुरिया क्षेत्र मे जुआ ,

शराब , आदि गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुये भ्रमण पर रवाना हुई थी कि दिनांक 04.11.2024 को अवैध शराब बिक्री की मुखबीर सूचना पर ग्राम बरेठटोला पुल के पास पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की कार्यवाही की गई आरोपी राकेश निर्मलकर पिता गणेश राम उम्र 35 साल साकिन ग्राम नागरकोहरा चौकी चिचोला को 18 पौवा अवैध शराब कीमती 2140/रूपये एवं बिक्री रकम 210/रूपये के साथ पकड़े जाने पर जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा – 34(1) के तहत कार्यवाही कर थाना छुरिया में अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष कुमार भुआर्य उप निरीक्षक ओम साहू आरक्षक 160,460,1445 एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page