back to top

राजनांदगांव : अवैध शराब बिक्री करते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

अवैध शराब बिक्री करते आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Advertisements

शराब भट्टी से लाकर गांव में करता बिक्री

शराब एवं नगदी रकम बरामद

राजनांदगांव – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन पर अति0 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री लखन पटले एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी मोहारा श्री पिल्लुराम मंडावी एवं उनकी टीम द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। दिनांक 11.08.2023 को पुलिस चौकी मोहारा में जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम घोठिया में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है,

कि प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभारी पुलिस चौकी मोहारा द्वारा टीम गठित कर ग्राम घोठिया में रेड कार्यवाही कर को शराब बिक्की करते पकड़ा गया, जो शराब को प्लास्टिक की बोरी में छुपाकर शराब बिक्री कर रहा था, जो पुलिस देखकर भागने लगा,

जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 18 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब, जुमला 3 लीटर 240 एम0एल0 कीमती 2160/- एवं विकी रकम 200 /- रू नगदी जप्त किया गया।

पूछताछ करने पर आरोपी अपना नाम सुरेन्द्र मंडावी पिता तिजउ मंडावी उम्र 35 साल ग्राम घोठिया पुलिस चौकी मोहारा थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगाव का होना बताया।

आरोपी द्वारा बताया कि वह शराब भट्ठी से शराब लाकर अवैध रूप से बिक्री करता । आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर उसे दिनांक- 11.08.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी मोहारा के प्रभारी उप निरी0 श्री पिल्लुराम मंडावी, सउनि महेन्द्र यादव, प्र0आर0 ताज खॉन, महेन्द्र साहू, आर0 सुरेन्द्र रामटेके, मनीष सोनकर, खम्हन सिन्हा, आनंद देवाले, शाहिद अंसारी की सराहनीय भूमिका रही ।

Advertisements

You cannot copy content of this page