back to top

राजनांदगांव : अवैध शराब विक्रेता से 22.500 बल्क लीटर मदिरा जप्त…

राजनांदगांव 28 मई 2024। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा विक्रेताओं एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि जिले में अवैध शराब विक्रेताओं व अवैध रूप से मदिरापान कराने वालों एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के चंद्रगिरी मातेकटा में प्रकाश सिन्हा के कब्जे से 22.500 बल्क लीटर देशी मदिरा संत्री महाराष्ट्र निर्मित जप्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्री उज्ज्वल कुमार सूत्रधार एवं आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लालसिंह राजपूत, आबकारी आरक्षक श्री जर्नादन पाण्डेय शामिल थे। आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमानतीय अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। 

कलेक्टर ने सभी वृत्त प्रभारियों को वृत्त क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा विक्रेताओं एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध मदिरा विक्रय के रोकथाम के लिए होटलों, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
Advertisements

You cannot copy content of this page