back to top

राजनांदगांव : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद के लिए 7 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 25 जुलाई 2024। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण 1 द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 उसरीबोड में कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 सुकुलदैहान में सहायिका के पद के लिए 7 अगस्त 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद के लिए इच्छुक एवं पात्र आवेदिका निर्धारित तिथि तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण 1 जिला राजनांदगांव में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकती है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं। 
Advertisements

You cannot copy content of this page