back to top

राजनांदगांव : आंध्र प्रदेश वायरस को लेकर प्रशासन चौकन्ना….

राजनांदगांव – हाल ही में कोरोना के नये आंध्र स्ट्रेन जो 15 गुना अधिक संक्रामक पाया गया है, को लेकर प्रशासन अलर्ट है। जिले के सभी बॉर्डर्स पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है। बार्डर में 72 घंटे के भीतर हुए आरटीपीसीआर सैंपल के बिना प्रवेश वर्जित किया गया है। मानपुर के कोहका स्थित चेक पोस्ट पर मेडिकल, वन विभाग, पुलिस प्रशासन की नियमित ड्यूटी लगाई जा रही है।

अनुभागीय अधिकारी सीपी बघेल के निर्देशानुसार मौके पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार उर्वशा, नायब तहसीलदार सृजल साहू, थाना प्रभारी गणेश यादव, चंदन राजपूत द्वारा वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। विशेष रूप से हैदराबाद से आने वाले सभी यात्रियों का आरटीपीसीआर सैंपल लेने के लिए निर्देशित किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page