back to top

राजनांदगांव : आईडीएएस प्रवीण रंजन व्यय प्रेक्षक नियुक्त…

लोकसभा निर्वाचन-2024

Advertisements
राजनांदगांव 29 मार्च 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 6-राजनांदगांव हेतु भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारी (आईडीएएस) श्री प्रवीण रंजन को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। 

व्यय प्रेक्षक श्री प्रवीण रंजन नवीन विश्राम गृह में रूके हुए हैं। अपनी बात रखने एवं किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, प्रत्याशी, आम जनता उनसे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालयीन समय में मिल सकते हैं।

 उनका मोबाईल नंबर 76470-42593 है। उनके लाईजनिंग ऑफिसर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रीकांत चंद्राकर है। उनका मोबाईल नंबर 9406037648 है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page