back to top

राजनांदगांव : शा.उ.मा.विद्यालय माहुद मचांदुर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…

राजनांदगांव – दिनांक 21 जून 2022 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुर्वेद ग्राम माहुद मचांदुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माहुद मचांदुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन योग दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7: 30 बजे माँ भारती के शैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

Advertisements

इस कार्यक्रम में शा.उ.मा.विद्यालय माहुद मचांदुर के प्राचार्य आर.डी.कोसरिया , शा.उ.मा.विद्यालय के जनभागीदारी समिती के अध्यक्ष सौरभ मिलिंद , आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी माहुद डा. नरोत्तम नेताम , शेखर दास मानिकपुरी , सरपंच कांतिबाई उईके , सहित सहित समस्त व्याख्याता , शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा पूर्व माद्यमिक शाला के छात्र छात्राएं एवं ग्रामीण जनो ने अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया । योग शिक्षक एल.एन.साहू ने योग का महत्व बताते हुए वहा उपस्थित सभी को योगाभ्यास कराया ।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अखिलेश बारसागढ़े ने किया । साथ ही साथ प्राचार्य आर.डी.कोसरिया , शाला अध्यक्ष सौरभ मिलिंद, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी नरोत्तम नेताम ने योग दिवस पर संबोधित कर ,योग का लाभ व लगातार लोगो को योग के लिए जागरूक करने के साथ रोज योग करने की अपील की तथा योग करने से होने वाले स्वास्थ्य जीवन के लाभ को बताया ।

इस अवसर पर स्कूल के व्याख्याता व्ही.के यदु , अवनेश राजपूत , पीके साहू , श्रीमती डा. प्रणीता बंसोड़, श्रीमती नीशा वर्मा, श्रीमती लीना गोस्वामी , राखी सरकार , एस आर देवहरे, हरवंश लाल विश्वकर्मा , तुलेश्वर साहू, पी.के.सिन्हा , एस.के.वंजारी, बौद्ध सामाज के अध्यक्ष विद्याभूषण बांबेश्वर , धिरज खोब्रागढ़े पंचायत के जनप्रतिनीधी , राजीव युवा मिताना क्लब माहुद मचांदुर के पदाधिकारी , सदस्य , स्कूल के छात्र छात्राएँ सहित ग्राम वासियों की उपस्थिति रही ।

Advertisements

You cannot copy content of this page