back to top

राजनांदगांव : आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोग हुए घायल…

DEMO PHOTO

खुज्जी । करेठी में 17 अगस्त की रात्रि को बारिश के साथ बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों के घायल होने की खबर है। करेठी के नारद यादव, उसकी पत्नी सोन कुंवर एवं 20 वर्षीय बेटी पूजा खाना खाने के बाद सो रहे थे।

इसी दौरान जोरदार गरज के साथ उनके खपरैल वाले मकान में बिजली गिरने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने 108 बुलाकर उपचारार्थ डोंगरगांव सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका ईलाज जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त यादव परिवार काफी गरीब है। बिजली गिरने से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page