back to top

राजनांदगांव : आजादी का अमृत महोत्सव- ऑनलाइन निबंध, चित्रकला वाद-विवाद प्रतियोगिता 24 जनवरी को…

राजनांदगांव 22 जनवरी 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयीन प्रतियोगिताओं का ऑनलाइन आयोजन विकासखंड में संपन्न कराया जा रहा है। विकासखंड से प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के मध्य जिला स्तर में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के चयन हेतु चयन समिति का गठन किया गया है।

Advertisements

वाद विवाद प्रतियोगिता में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थी लेंगे भाग –
वाद विवाद प्रतियोगिता ऑनलाईन 24 जनवरी 2022 को ई-प्रबंधक चिप्स के मार्गदर्शन में सम्पन्न होना है, जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से पक्ष-विपक्ष के विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पक्ष और विपक्ष से दो का चयन करना है। निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में पृथक-पृथक प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार हेतु प्राथमिक स्तर, पूर्व माध्यमिक स्तर एवं हाई व हायर सेकेण्डरी स्तर से चयन करना है। निबंध हेतु तीनों स्तर पर प्रथम तीन, द्वितीय तीन एवं तृतीय स्थान तीन का चयन करना है। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता के लिए भी किया जाना है। पुरस्कार चयन हेतु चयन समिति का गठन किया गया है। चयनित प्रतिभागियों को 26 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।

विकासखंड स्तर पर चयनित सभी विधा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों की जानकारी व संबंधित का निबंध व चित्रकला के फोटो  dlmrjn@yahoo.com  पर प्रेषित करने हेतु पत्र जारी किया गया है। इसी क्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता ऑनलाईन 24 जनवरी 2022 को ई-प्रबंधक चिप्स के मार्गदर्शन में सम्पन्न होना है, जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से पक्ष-विपक्ष के विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसका लिंक पृथक से दिया जाएगा। वाद विवाद में भाग लेने वाले छात्रों की जानकारी जिला कार्यालय में भेजने कहा गया है।

जिला स्तर पर सभी विधाओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान का चयन कर 26 जनवरी 2022 को पुरस्कार दिया जाएगा। संबंधित प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आजादी का अमृत महोत्सव के नोडल अधिकारी एवं क्रियान्वयन हेतु आकांक्षी जिला से संबंधित सुश्री निधी निराला (7763048997) एवं जिला कार्यालय के सहायक संचालक दूरभाष क्रमांक 9425212285 से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page