back to top

राजनांदगांव : राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम 25 जनवरी सुबह 11 बजे फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर सीधा प्रसारण…

राजनांदगांव 22 जनवरी 2022। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य एवं जिले में 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 का आयोजन 25 जनवरी 2022 को सुबह 11 बजे कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सीमित रूप से किया जाएगा। जिसका लाईव प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाना है।

इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आम नागरिक, मतदाता, दर्शक, महाविद्यालयीन, शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्रा, सिविल सेवा सोसायटियों के सदस्य एवं अन्य हितसाधकों द्वारा निर्धारित तिथि एवं समय पर लिंक फेसबुक में  https://www.facebook.com/CEOChhattisgarh  ट्विटर में  https://twitter.com/CEOChhattisgarh  यूट्यूब में  https://youtube.com/channel/UCF9by8llUlw5QE2r7DFnhPQ  में क्लिक करके सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page