back to top

राजनांदगांव : आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक होगा हर घर झण्डा कार्यक्रम का आयोजन…

राष्ट्र गौरव को संवर्धित करने के लिए हर घर फहरेगा राष्ट्र ध्वज
राजनांदगांव 22 जुलाई 2022। भारतीय ध्वज हमारे राष्ट्र का प्रतीक है। इस राष्ट्र गौरव को संवर्धित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झण्डा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आम जन में देश भक्ति की भावना विकसित हो सके। हर घर झण्डा कार्यक्रम अंतर्गत सतत मानिटरिंग के लिए समस्त जिला कलेक्टर शासन के दिशा-निर्देश अनुरूप अपने स्तर पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

Advertisements


जिले के अन्तर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्वसहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इस कार्यक्रम को गति प्रदान करना है। कार्पोरेट और निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। राज्य के शासकीय वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर आमजनों में जागरूकता लाई जाएगी। अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा को वेबसाइट amritmahotsav.nic.in के माध्यम से लिंक करें। शासन स्तर पर संशोधित मानिटरिंग कर ग्राम सरपंचों एवं पंचायत के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारियों की सहभागिता कर झण्डा कोड को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त झण्डों के मांग का पता लगाने के लिये ग्राम सभा आयोजित करना सुनिश्चित किया जाना है।


इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्तर पर प्रत्येक गांव में झण्डा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित करना, स्थानीय स्वसहायता समूह को झण्डों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित एवं भागीदारी  सुनिश्चित किया जाना है। ग्राम पंचायतों द्वारा बड़े पैमाने पर समूह में झण्डे की खरीदी को प्रोत्साहित  किया जाना है। समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों में झण्डा फहराना सुनिश्चित किया जाएगा। पाम्पलेट, बैनर, स्टैण्डिज एवं संचार के अनेक माध्यमों से स्वतंत्रता सप्ताह हर घर झण्डा कार्यक्रम को सफल बनाने स्थानीय भाषाओं में प्रमुखता से प्रसार किया जाना सुनिश्चित किया जाना है।


राज्य के सभी जिलों में झण्डों के वितरक एवं बिक्री केन्द्र के रूप में उचित मूल्य की दुकान का विशाल नेटवर्क स्थापित करना, राज्य परिवहन की बसों में स्वतंत्रता सप्ताह हर घर झण्डा कार्यक्रम के संदेशों को चित्रित कर प्रदर्शित किया जाना सुनिश्चित करना है। टोल – नाका, चेक पोस्ट आदि में पैम्पलेट-स्टीकर वितरण सुनिश्चित किया जाना है। स्वतंत्रता सप्ताह हर घर झण्डा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को झण्डों के भण्डारण एवं वितरण के लिए नोडल संस्थाओं के रूप में नामांकित किया जाना सुनिश्चित करना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page