back to top

राजनांदगांव : आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को अविस्मरणीय बनाये रखने रखने के लिए अमृत द्वार का होगा निर्माण…

6 लाख रूपए की लागत से श्रीमती सुर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास के सहयोग से अमृत द्वार का निर्माण होगा
अमृत द्वार निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन

राजनांदगांव 15 अगस्त 2022। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के समीप 6 लाख रूपए की लागत से श्रीमती सुर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास के सहयोग से अमृत द्वार का निर्माण किया जाएगा। इसी कड़ी में आज अमृत द्वार निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को अविस्मरणीय बनाएं रखने के लिए अमृत द्वार का निर्माण किया जा रहा है।

Advertisements

यह तिरंगे की थीम पर बनेगा। इस अवसर पर राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, राजगामी संपदा के सदस्य श्री रमेश खंडेलवाल, श्री मिहिर झा, श्री गोवर्धन देशमुख, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम श्री अरूण वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक ने कहा कि राजगामी संपदा न्यास में आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यादों को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए प्रण लिया है। उन्होंने कहा कि न्यास द्वारा जनहित में हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं। राजगामी संपदा न्यास के सदस्य श्री रमेश खंडेलवाल ने कहा कि स्वाधीनता के अवसर पर सभी मिलकर कार्य करेंगे। श्री मिहिर झा ने राजगामी संपदा न्यास के इतिहास के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यास की संपत्ति का उपयोग नेक कार्यों के लिए होगा।

एसडीएम श्री अरूण वर्मा ने बताया कि देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की सुनहरी यादों को चिरस्मरणीय बनाने के लिए यहा अमृत द्वार रहेगा। उन्होंने बताया कि राजगामी न्यास द्वारा खिलाडिय़ों को हॉकी स्टिक प्रदान करने के लिए 10 लाख रूपए की राशि दी गई है। वही शासन के सुराजी गांव योजना के तहत गौठानों में मल्टीएक्टिीविटी से बढ़ावा देने के लिए 200 सिलाई मशीन प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page