back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने मोहारा, सिंगदई, हरदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया मुआयना…

शिविर में रूके बाढ़ प्रभावित लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से बात कर स्थिति के संबंध में ली जानकारी
बाढ़ प्रभावितों के रूकने की व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्त एवं भोजन की व्यवस्था के लिए एसडीएम को दिए निर्देश
बाढ़ प्रभावितों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए

राजनांदगांव 15 अगस्त 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज मोहारा, सिंगदई, हरदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया। कलेक्टर श्री सिंह लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ा है एवं बाढ़ की स्थिति बनी है। कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के रूकने की व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्त एवं भोजन की व्यवस्था के लिए एसडीएम को निर्देश दिए।

Advertisements

कलेक्टर ने शिविर में रूके बाढ़ प्रभावित लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से बात कर स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जनसामान्य की सुरक्षा के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर श्री सीएल मार्कण्डेय, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम श्री अरूण वर्मा, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page