back to top

राजनांदगांव: आतंकवाद विरोधी दिवस पर जिला पुलिस ने लिया शपथ…

राजनांदगांव- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी.श्रवण के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, श्रीमती सुरेशा चैबे, जयप्रकाश बढ़ई, गजेन्द्र सिंह ठाकुर के निर्देशन पर जिले के सभी संभागों में नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लोकेश देवांगन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जी.सी.पति, राजेश जोशी, चंद्रेश ठाकुर, घनश्याम कामड़े, हरिश पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक रमेश एरिवार द्वारा अपने अपने कार्यालयों एवं थाना/चौकी/कैम्पों में अपने अधिनस्थ सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ लिया।

Advertisements

संकल्प किया गया कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।

हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, समाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page