back to top

राजनांदगांव: आदिवासी गोंड़ समाज के नवीन भवन का लोकार्पण, विधायक इंद्रशाह मंडावी हुए शामिल…

राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पार्रीकला में आदिवासी गोंड़ समाज के नवीन भवन का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस भवन के निर्माण हेतु राशि राज्य की कांग्रेस सरकार में तत्कालीन प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत द्वारा स्वीकृत की गई थी।

Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम रुचनदानी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा, पार्षद अमित कुशवाहा, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमरे, राजिक सोलंकी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष राजा खान एवं युवा नेता सलमान खान शामिल हुए।

समाज प्रमुख कुंवर सिंह मंडावी, धनेश ठाकुर, गोपाल ठाकुर व अमरल मरकाम सहित समाजजनों ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह और पारंपरिक गमछा पहनाकर स्वागत किया।

अपने संबोधन में विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जिलेभर के कई गांवों में आदिवासी समाज भवनों के लिए राशि स्वीकृत की थी, जिनमें अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही आदिवासी समाज के हितों की पक्षधर रही है, चाहे वनाधिकार पट्टा हो या पेसा कानून। उन्होंने कहा कि “मैं भी कठिन परिस्थितियों से निकलकर जनता के आशीर्वाद से विधायक बना हूं, इसलिए समाज की सेवा करना मेरा कर्तव्य है।”
उन्होंने समाजजनों से आग्रह किया कि यह भवन सभी समाजों के लिए उपलब्ध कराया जाए और इसे मिलजुलकर उपयोग किया जाए।

इस अवसर पर अतिथियों ने भवन प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया और ग्राम की जन्माष्टमी पूजा में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे, जिनमें ज्ञानदास मानिकपुरी, आसाराम रामटेके, देवीलाल सोनकर, भागवत दास साहू, योगेश दास मानिकपुरी, शीतल प्रसाद साहू, नोहर साहू, राजेंद्र कुमार साहू, सूरज रजक, अरुण, पारस मरकाम, हीरालाल मरकाम सहित अन्य लोग शामिल थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page