back to top

राजनांदगांव : आपसी विवाद पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार….

राजनांदगांव आपसी विवाद पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया था । जिसे गंभीर रूप से उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंगरगांव पुलिस को 16 जून को सूचना मिला कि प्रार्थी सोमाझिटिया निवासी दानीराम 44 वर्ष मारपीट से आई चोट के कारण शासकीय अस्पताल डोंगरगांव में भर्ती हैं । इस सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की एवं प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी देवाराम सिन्हा पिता झुमुक सिन्हा 50 वर्ष सोमाझिटीया ,रुमेश पिता देवाराम सेन्हा 19 वर्ष एवं एक 45 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। पुलिस ने मारपीट के दौरान उपयोग में लाया गया फावडा एवं डंडा को जप्त किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page