back to top

राजनांदगांव: महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली…

राजनांदगांव, 14 जुलाई 2021। बढ़ते डीजल-पेट्रोल के दाम के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को शहर में साइकिल रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।

Advertisements

साइकिल रैली के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते जयस्तंभ चौक से ईमाम चौक, गुरुनानक चौक, मानव मंदिर चौक होते हुए अन्य मार्गों से गुजरी। 

रैली में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर हेमा देशमुख, कांग्रेस शहर अध्यक्ष, हफीज खान, आफताब आलम, जितेन्द्र मुदलियार, मेहुल मारू, आसिफ अली,  विनय झा, भोजू भाई, मनीष गौतम, अब्दुल कलाम, महेश साहू, मनीष साहू, शारदा तिवारी, निखिल द्विवेदी, वीरू चौहान, फिरोज अंसारी, मानव देशमुख, गणेश पवार, रूबी गरचा, सूर्यकांत जैन, रसीद अहमद, अमित चंद्रवंशी, अमित हुद्दा समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।

कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार की कुप्रबंधन व लचर आर्थिक नीति के चलते देश में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल-डीजल के दाम सहित महंगाई नियंत्रण में केंद्र सरकार असफल हो गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे से परिवहन खर्च बढ़ गया। जिससे सब्जी व दैनिक उपयोग की वस्तु भी महंगी हो गई है।

पेट्रोल-डीजल में महंगाई सीधे जनजीवन को प्रभावित कर रही है। कोरोना की मार झेल रही जनता को केंद्र सरकार राहत के बजाय निरंतर आफत दे रही है। कांग्रेसियों की साइकिल रैली दोपहर लगभग ढाई बजे शहर के जयस्तंभ चौक से प्रारंभ हुई। कांग्रेसी बड़ी संख्या में साइकिल में सवार होकर रैली में शामिल होते केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। 

Advertisements

You cannot copy content of this page