
तुलसीपुर नाली निर्माण देख पानी निकासी के लिए पर्याप्त ढाल रखने कहा
राजनांदगांव 24 जून। शहर की ड्रेन व्यवस्था सुचारू रूप से चले एवं बारिश में पानी भरान व अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करने नगर निगम द्वारा बरसात के पूर्व शहर के बड़ो एवं प्रमुख नालो एवं पानी भरान स्थल की सफाई युद्ध स्तर पर कराई गयी है और वर्तमान में दुसरे चरण की सफाई जारी है।
आज आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा प्रातः सफाई व्यवस्था देखने की कडी में शहर में चल रहे नाली नालों की सफाई का निरीक्षण कर पानी भरान क्षेत्रों में साफ सफाई कर पानी निस्तारी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये, ताकि बारिश का पानी वार्डो मंे न भरे।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा आज प्रातः शहर के इदिरा नगर, गंज चैक, गोल बााजर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर इंदिरा नगर एवं गंज चैक में चल रहे नाला सफाई देख कहा कि नाला के निचले स्तर से कचरा निकाले, नाली में लगे जाली निकालने कहा ताकि पानी का सुचारू बहाव हो।
उन्होने कहा कि सभी नालो की अच्छे से सफाई की जाए, जिन नालो की सफाई चल रही है वहा उन नालो की बारिश के पानी की समुचित निकासी के आधार पर सफाई करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पानी भरान क्षेत्र के नाली नालो की भी अच्छी तरीके से सफाई की जाए। नाला सफाई में आ रही बाधा को भी दूर कर सफाई करें, ताकि उस क्षेत्र में बारिश का पानी न भरे।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने गोल बाजार का निरीक्षण कर बाजार क्षेत्र के नाली की प्रतिदिन सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सब्जी पसरा वालो को नाली में कचरा न डालने, गंदगी न फैलाने समझाईस देवे, नाली में कचरा जाने से पर्याप्त बहाव के अभाव में बारिश का पानी बाजार में भर जायेगा, जिससे निजात दिलाना है।
उन्होंने बाजार के आकाक्षी शौचालय को जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार तुलसीपुर में निर्माणाधीन नाली का जायजा लेकर काम में तेजी लाकर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नाली निर्माण में ढलान का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे पानी की पर्याप्त निकासी हो सके। उन्हांेने स्वच्छता निरीक्षक से कहा कि बारिश के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी क्षेत्र में बारिश का पानी न भरे इसके लिए अभी से चिन्हांकित कर सफाई कराना सुनिश्चित करे।










































