back to top

राजनांदगांव: आयुक्त ने ली तकनीकि अधिकारियो की बैठक…

सी.एम. हेल्प लाईन एवं सुशासन तिहार के आवेदनो की प्रगति की ली जानकारी

Advertisements

वर्षा ऋतु के लिए आवश्यक तैयारी करने तथा बाढ़ नियंत्रण हेतु टीम गठित करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 23 जून। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा तकनीकि अधिकारियों की बैठक लेकर सी.एम. हेल्प लाईन से प्राप्त शिकायतो के निराकरण तथा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी लेकर वर्षा ऋतु के लिए आवश्यक तैयारी करने के अलावा बाढ़ नियंत्रण टीम गठित करने व कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बैठक में वर्षा ऋतु मंे अत्यधिक वर्षा के कारण पानी भरान क्षेत्र का चिन्हांकन आवश्यक व्यवस्था तथा बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर बचाव के उपाए एवं व्यवस्था के संबंध में चर्चा किए। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण टीम गठित कर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। तीन पालियो में अधिकारियो व कर्मचारियो को दायित्व सौपा जाए।

इसके अलावा आवश्यक संसाधन रखना सुनिश्चित करे, सभी तकनीकि अधिकारी अपने अपने वार्ड में पानी भरान क्षेत्र का चिन्हांकन करे तथा पानी निकासी व अन्य आवश्यक व्यवस्था अभी से दुरूस्त करे, ताकि वर्षा का पानी असानी से निकल सके। उन्होंने नाली नालो से जाली निकालने कहा, जिससे बारिश का पानी निकलने में असानी हो। कही पर भी पानी भरान की स्थिति निर्मित हो वहा तुरंत निकासी के लिए तैयारी रखे। पानी निकासी में जो भी बाधा हो उसे तुरंत हटाए।


आयुक्त ने मोटर प्रभारी से मोटर पंप दुरूस्त रखने, जे.सी.बी. मरम्मत कर चालू रखने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि अत्यधिक वर्षा होने पर एक जे.सी.बी. पानी निकासी के लिए आरक्षित रखे। उन्होने विद्युत प्रभारी से शहर की सभी खम्भो में लाईट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त मरम्मत सामाग्री रखे कहा।

साथ ही टावर लोडर की मरम्मत करावे, लाईटे बंद होने की शिकायत का त्वरित निकराकरण करे। उन्होंने तकनीकि अधिकारियो से कहा कि बारिश के पूर्व शहर की सड़को का पेचवर्क करावे, मुरूम, डस्ट के अलावा अन्य समाग्री का पर्याप्त भण्डारण रखे।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनो की समीक्षा कर वार्डवार एवं विभागवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छोटी शिकायतो एवं मांगो का निराकरण कर संबंधित को अवगत करावे तथा रोड नाली निर्माण के आवेदनो पर स्थल निरीक्षण कर प्राक्लन तैयार करे। उन्होंने सी.एम. हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतो की जानकारी लेकर प्राथमिकता से समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सी.एम. हेल्प लाईन के प्रकरणो को गंभीरता से लेना है, संबंधित को निराकरण की जानकारी देनी है। उन्होंने कहा कि जनता से जुडी समस्या का समाधान करने मे कोताही न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page