
*म्यूनिस्पल स्कूल मैदान निरीक्षण कर फटाका दुकान से फैले कचरे की कराई सफाई* राजनांदगांव 25 अक्टूबर। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा शहर में साफ सफाई का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है। महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य अमला दीपावली त्योहार के बाद शहर में फैले गंदगी की युद्ध स्तर पर सफाई कर रहा है। आज सुबह आयुक्त श्री विश्वकर्मा सफाई निरीक्षण के दौरान म्यूनिस्पल स्कूल मैदान में लगे फटाका दुकान हटने के पश्चात मैदान में फैली गंदगी का जायजा लेकर अमला लगा सफाई कराई। इसी क्रम में उन्होंने टाका घर का आकस्मिक निरीक्षण कर कर्मचारियो की उपस्थिति देख वाहन की रवानगी की जानकारी लिए।


शहर में साफ सफाई निरीक्षण की कडी में आज स ुबह आयुक्त श्री विश्वकर्मा म्यूनिस्पल स्कूल मैदान में साफ सफाई का जायजा लिया। फटाका दुकान हटने के पश्चात मैदान में भारी तादात में कचरा फैला था, जिसे निगम द्वारा साफ किया जा रहा था। आज आयुक्त स्वयं उपस्थित होकर गैंग लगाकर मैदान में फैले गंदगी की सफाई कराये, सफाई हो जाने से मैदान पूर्ववत स्थिति में आ गया। इसी प्रकार फ्लाई ओव्हर सर्विस रोड के किनारे भी साफ करने कहा। उन्होंने सफाई अमला से कहा कि त्योहार या किसी भी आयोजन के पश्चात कचरा ज्यादा फैल जाता है, जिसे प्राथमिकता से साफ करना सुनिश्चित करे। आगामी छठ पर्व एवं छोटी दिवाली को ध्यान में रखकर शहर में व्यापक रूप से साफ सफाई करने के निर्देश दिए।

आयुक्त आकस्मिक रूप से टाकाघर पहुॅच जल, विद्युत मोटर विभाग के कर्मचारियों के संबंध में जानकारी लेकर गाडिया एवं टैंकर रवानगी की प्रभारी से जानकारी लिए। उन्होंने हाजरी रजिस्टर की जॉच कर कर्मचारियो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी सुबह निर्धारित समय में उपस्थित होकर हाजरी लगाने के पश्चात कार्य स्थल पर जायेगे, जल विद्युत संबंधी शिकायत का त्वरित निराकरण करेगे। साथ ही सभी वाहन को दुरूस्त रखने प्रभारी को निर्देशित कर कहा कि वाहन भी समय पर रवाना हो, ताकि काम प्रभावित न हो।









































