back to top

राजनांदगांव : महापौर ने दी छठ पर्व की बधाई…

राजनांदगांव 25 अक्टूबर। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को छठ पर्व की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश मंे उन्होनंे कहा कि सूर्य उपासना का यह पर्व कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। छठ पर्व नहाय खाये के साथ प्रारंभ होता है और इस पर्व मेें उगते और डुबते सूर्य की आराधना की जाती है। छठ पर्व पर षष्ठी के दिन शाम को सूर्यास्त से पहले नदी के घाट जाकर पूजा करते है और फिर दूसरे दिन सूर्याेदय के समय षष्ठी माता और सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर पूजा का समापन करते है तथा प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोडते है।

Advertisements


महापौर श्री यादव ने कहा कि कार्तिक मास के चौथ के दिन नहाय खाय के साथ प्रारंभ होकर सप्तमी के दिन उगते सूरज की पूजा कर निर्जला रहकर व्रत पूरा करते है। उन्होंने नागरिकों से छठ पर्व को उमंग व उल्लास के साथ मनाने की अपील की है, ताकि परिवार सहित नगर में खुशहाली कायम रह सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page