back to top

राजनांदगांव : आयोध्या श्रीरामलला जन्मभूमि संघर्ष में धनंजय सिंह परिहार का योगदान अविस्मरणीय- शिवसेना…

राजनांदगांव – भगवान श्रीराम जन्मभूमि आयोध्या धाम के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के मजबूत दृढ़ संकल्पित नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के लाखों शिवसैनिक राम भक्तों के संघर्ष और सशक्त योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

Advertisements

माननीय प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने अपने शिवसेना पार्टी संगठन के माध्यम आयोध्या के विवादित एवं अवैध बाबरी मस्जिद को ढहाने से लेकर मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य के तमाम हिन्दू धर्मावलंबियों राम भक्तों को संगठित कर उग्र शक्ति प्रदर्शन किया। जिसके परिणामस्वरूप जन जन में हिन्दुत्व का शौर्य देखने लायक था।

तब छत्तीसगढ़ में धनंजय सिंह परिहार एक ऐसा नाम था जिनके अडिग साहस व नेतृत्व में प्रदेश के तमाम छोटे बड़े हिन्दू संगठन व हिंदूवादी राजनैतिक दल के बड़े बड़े नेता एक हो जाया करते थे। शिवसेना के हिंदू हृदय सम्राट स्व. बालासाहेब ठाकरे के शिष्य छत्तीसगढ़ के हिंदू हृदय सम्राट धनंजय सिंह परिहार कहलाये जाते हैं। श्री परिहार के कुशल नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ में शिवसेना पार्टी संगठन के हजारों शिवसैनिक कार्यकर्ता आज भी धर्मांतरण व गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने हेतु सक्रिय हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page