back to top

राजनांदगांव : आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्चो को शिक्षण सामाग्री सहयोग कर मनाया गया जीराटोला स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव…

राजनांदगांव – राजीव युवा मितान क्लब, ग्राम पंचायत अचानक पुर वि. ख. छुईखदान के सदस्यो को शाला प्रवेश उत्सव मनाने के लिए आमंत्रित किया गया था, जिसने क्लब के द्वारा ऐसे बच्चे जिनके पिता जी नही है, आर्थिक स्थिति दु:खद है, ऐसे बच्चो को शिक्षा समाग्री कापी पेन पेंसिल, पेंटर, पट्टी, कलम जैसे विभिन्न सामाग्री देकर मदद किया गया तथा क्लब के अध्यक्ष भागचंद मरकाम के द्वारा रोज स्कूल आने स्वच्छ साफ सुधरे सुंदर कपड़े पहनने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements

तथा मुख्य अतिथि रहे जनपद सदस्य प्रतिनिधि प्रेमलाल साहू ने बच्चो को शिक्षा का महत्त्व तथा किस तरह से शिक्षा से हम कलेक्टर,तहसीलदार, सेना जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते है को विस्तारित जानकारियां दिया इस आयोजन में क्लब के साथी संजय साहू, किशन साहू,मनोज साहू, सागर साहू दीपक,सुनील,संतराम जी,शेरा चिली,राहुल सहित प्रधान पाठिका विद्या चंद्राकर,रानी देवी देवांगन,कविता मैम सहित सभी उपस्थित रहे। बच्चो की उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया। छुईखदान से किशोर ऊके की रिपोर्ट।

Advertisements

You cannot copy content of this page