back to top

राजनांदगांव : आशुतोष चतुर्वेदी ने निगम आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया…

राजनांदगांव 2 मार्च। नगर पालिक निगम के नवागत आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी ने आज अपरान्ह में कार्यभार ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि छ.ग.शासन सामान्य प्रशासन विभाग,महानदी भवन मंत्रालय रायपुर के आदेश क्रं. बी-1-1/220/4/एक रायपुर दिनांक 23 फरवरी 2021 द्वारा श्री आशुतोश चतुर्वेद (राप्रसे आर.आर.-2014) संयुक्त कलेक्टर को आयुक्त,नगर पालिक निगम राजनांदगांव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ किया गया है।

Advertisements

उक्त आदेश के परिपालन में श्री चतुर्वेदी ने आज अपरान्ह ४ बजे नगर निगम कार्यालय पहुंच कर आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक से कार्यभार ग्रहण किया एवं नगर निगम के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख से उनके कक्ष में सौजन्य भेट की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि पारिवारिक माहोल में मिलजूल कर राजनांदगांव के विकास के लिये कार्य करना है। सभी अधिकारी कर्मचारी मेरे से सीधे बात कर सकते है, किसी प्रकार का संकोच नहीं करना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page