
राजनांदगांव 15 जून। लखोली क्षेत्र मंे सुचारू पेयजल सप्लाई के लिए इंटर कनेक्शन किया जा रहा है। इंटर कनेक्शन के कारण कंचनबाग टंकी (क्षमता 13.50 लाख लीटर) से दिनांक 17 जून 2026 दिन बुधवार को सुबह के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 18 जून गुरूवार सुबह से पानी सप्लाई यथावत रहेगी।
Advertisements

इंटर कनेक्शन के कारण कंचनबाग टंकी सप्लाई क्षेत्र कंचनबाग, शिवनाथ कालोनी, केशर नगर, जनता कालोनी,राजीव नगर ब्रम्हदेव चौक, बैगापारा, अटल आवास, शांति विजय कालोनी, राहुल नगर लखोली क्षेत्र में 17 जून बुधवार की सुबह को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 18 जून गुरूवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।
Advertisements










































