back to top

राजनांदगाँव: शराब की बोतल में मिला मरा मेंढक, रेवाडीह की घटना से मचा हड़कंप…

राजनांदगाँव। देशी शराब की बोतल ( पौवा) में मरा हुआ मेंढक मिलने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। रेवाडीह की शराब दुकान में क्वार्टर पैक में मेढक के मिलने की घटना की विभागीय जाँच शुरू नहीं हो पायी है।

Advertisements

घटना सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इस संबंध में सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि जिस युवक ने जिस काऊंटर से शराब खरीदी थी, वह बोतल उनके विभाग तक पहुँचाई ही नहीं है। यदि शराब सहित वह बोतल पहुँचाई जाती है तो विभाग इसकी बारीकी से जाँच करेगा ।

सहायक आबकारी आबकारी आयुक्त ने कहा कि इस तरह की घटना पहली बार घटित नहीं हुई है। कभी सीलबंद बोतल में कचरा मिलने का मामला भी सामने आया है तो कभी और कुछ। उन्होंने कहा कि हाल ही में बालोद में शराब की बोतल में काँच मिलने की ख़बर थी।

श्री तिवारी ने राजनांदगाँव की रेवाडीह स्थित शराब दुकान में पौवा में मेंढक मिलने की ताजी घटना पर कहा कि कभी कभी सील टूटी भी नहीं होती और सील सहित ढक्कन बोतल से अलग की जा सकती है। हो सकता है कि किसी बोतल में ऐसा हुआ हो और किसी ने शरारत कर दी हो ।

पैकेजिंग प्रक्रिया पर सवाल जिले सहित प्रदेश में शराब की सीलबंद बोतलों में अवांछित चीजें मिलने की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिये । इससे गंभीर घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता । सच तो ये है कि सरकारी दुकानों में मिलने वाली शराब की पैकेजिंग की प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में आ गई हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page