back to top

राजनांदगांव : इंदिरा नगर टंकी से कल शाम पेयजल आपूर्ति बाधित…

राजनांदगांव 20 फरवरी। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि नगर निगम राजनांदगांव द्वारा प्रत्येक 6 माह में मोहारा फिल्टर प्लांट के सी.एफ.एल. का सफाई कार्य कराया जाता है, इसी क्रम में मोहारा 10 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट का सी.एफ.एल. सफाई कार्य कराया जाना है।

Advertisements

सी.एफ.एल. सफाई कार्य कराये जाने के कारण इंदिरा नगर उच्च स्तरीय जलागार (क्षमता 15.00 लाख लीटर) टंकी नहीं भर पायेगा। जिससे कारण कल दिनांक 21 फरवरी 2023 दिन मंगलवार को दोपहर मोहारा बस्ती, बजरंग नगर, एवं शहर में शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि इंदिरा नगर टंकी (क्षमता 15.00 लाख लीटर) से इंदिरा नगर वार्ड, चौखडिया पारा, नंदई, हिरामोती लाईन, गंज लाईन, ब्राम्हण पारा, पठानपारा, उद्याचल, दुर्गा चौक, दिग्विजय कालेज रोड, दिवानपारा, सतनामी पारा, सेठीनगर, बसंतपुर, मोहारा बस्ती, बजरंग नगर में दिनांक 21 फरवरी 2023 मंगलवार को दोपहर मोहारा बस्ती,

बजरंग नगर, एवं शहर में शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। दिनांक 22 फरवरी 2023 बुधवार सुबह से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page