back to top

राजनांदगांव : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की छुट्टी तय- रोशनी सिन्हा…

राजनांदगांव- शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रयागराज जिला के विधानसभा फाफामऊ की पर्यवेक्षक श्रीमती रोशनी सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की छुट्टी तय हो गई है उन्होंने जानकारी दी कि फाफामऊ विधानसभा के साथ ही साथ प्रयागराज जिले के कई गांव का दौरा की, चुनाव दरमियान गांव में कई लोगों के पास पहुंचने के बाद वहां से यह बात छनके आई कि योगी सरकार से वहां की जनता त्रस्त हो चुकी है क्योंकि अभी जो फसल डाले हैं उसमे मवेशी इतना तंग कर रहा हैं जिसको रखने के लिए पूरे परिवार रात और दिन खेत में जमे हुए हैं किसान की पीड़ा को न केंद्र सरकार समझ रही है और ना ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार।

Advertisements


श्रीमती सिन्हा ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में गांव की पहुंच मार्ग की हालत इतना खराब है की आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है साथ ही शहर और कस्बो को छोड़ गांव में आज भी बिजली की समस्या बनी हुई है बेरोजगारी चरम सीमा पर है महिलाएं आज भी घर और खेत से बाहर नहीं निकलते वहां पुरुष प्रधान राज्य है पुरुष जो निर्णय ले ले वही शिरोधार्य रहता है

आज भी वहां की नारी अबला है उन लोगों के लिए न्याय व्यवस्था बिल्कुल नहीं है इसलिए एक नारा दिया है ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं” पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को भी बहुत से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसको देखते हुए हमारे कांग्रेस पार्टी की शीर्ष नेतृत्व महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय प्रियंका गांधी जी ने छात्राओं को स्कूटी और मोबाइल देने की बात कही है जिससे वहां की जनता को भरोसा है इसलिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने और योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले रखे है।

Advertisements

You cannot copy content of this page