back to top

राजनांदगांव : एकता और भाईचारे का त्योहार ईद उल फितर संस्कारधानी में धूमधाम से मनाया गया…

राजनांदगांव – एकता और भाईचारे का त्योहार ईद उल फितर संस्कारधानी में धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मठपारा स्थित ईदगाह में सामूहिक रूप से विशेष नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद पर्व की मुबारकबाद पेश की।

Advertisements

ईद का चांद बीती रात दिखने के तस्दीक होने के बाद शहर में चहल-पहल बढ़ी और बाजार में भी बेहतर ग्राहकी होने लगी। कोविड के कारण दो साल बाद मठपारा स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई ईद को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह और उमंग देखा गया । जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज मोहम्मद कासिम रजा द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई । इसके पहले उन्होंने इस पर्व के उद्देश्य और विशेष महत्व पर प्रकाश डाला। नमाज के बाद देश की खुशहाली एवं अमन चैन की दुआ मांगी गई।

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी हलीम बख्श गाजी ने बताया कि इसका तात्पर्य खुशी और फितर का अर्थ है दान।ईद ऐसा दान पर्व वह है जिसमें खुशियां बांटी जाती है आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें दान किया जाता है इस दौरान समाज के वर्तमान कार्यों से अवगत कराया गया । साथ ही शहर से हजयात्रा में जाने वालों का परिचय कराया गया। तेज धूप और भीषण गर्मी के बाद भी ईद का पर्व में उत्साह कम नहीं हुआ। सभी ने बधाईयां दी।

Advertisements

You cannot copy content of this page