back to top

राजनांदगांव : बढ़ती गर्मी के दौरान पशु पक्षियों के लिए 100 जलपात्र कोटना की व्यवस्था कर संस्कार श्रद्धांजलि संस्था के द्वारा अनूठी पहल की शुरूआत…

राजनांदगांव जिले में बढ़ती गर्मी के दौरान पशु-पक्षियों की हो रही परेशानी को देखते हुए शहर के लवारिश लाश को सदगति देने वाली संस्था संस्कार श्रध्दाजँली ने अनूठी पहल शुरू की है. शहर में पशुओं के लिए 100 जलपात्र कोटना की व्यवस्था की है जिसका शुभारंभ आज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जलपात्र मे पानी भर कर किया है । इन जलपात्र को जिले के सभी 41 थानो के अलावा शहर विभिन्न चौक चौराहो मे रखा जायेगा ।

Advertisements

ताकि मवेशी अपना प्यास बुझा सके शुभारंभ मौके पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि संस्था के व्दारा जिले के 41थानो को लिए कोटना प्रदान किया गया है ।

जिले में गर्मी के आते ही आम लोगों से लेकर पशु-पक्षियों तक पेयजल का संकट मंडराने लगता है. इंसान तो फिर भी किसी न किसी माध्यम से अपने पेयजल की समस्या का समाधान निकाल लेता है, लेकिन इन दिनों में खास तौर पर भूख और प्यास की वजह से पशु-पक्षियों की लगातार मौत हो जाती है. इसका प्रमुख कारण इनके लिए पानी और आहार की व्यवस्था का न होना है. लिहाजा, ऐसे जीवों की परेशानियों को देखते हुए राजनांदगांव शहर के संस्कार श्रध्दाजंली संस्था ने मवेशीयो के लिए जलपात्र कोटना की व्यवस्था की है ।संस्था के सदस्यो ने बताया कि गर्मी के दिनो मे संस्था विगत कई वर्षो से इस कार्या मे जुडी हुई है ।

जलापात्र वितरण के मौके पर संस्कार श्रध्दाजली के संस्थापक सतीष भट्टड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा नगर पुलिस अधीक्षक सहित शहरवासी उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page