back to top

राजनांदगांव : एक्वा विलेज वाटर पार्क नहाने गया 13 साल बालक का डूबने से हुई मौत…

राजनांदगांव। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया से परिजनों के साथ इंदामरा स्थित एक्वा विलेज वाटर पार्क में नहाने गया एक 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई है। बालक के डूबने के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisements

जानकारी के अनुसार मृतक बालक अंशुल भंडारकर अपनी मां, मौसी और भाई के साथ शुक्रवार की दोपहर एक्वा विलेज वाटर पार्क पहुंचा था। इस दौरान सभी चार सदस्य वाटर पार्क में पहुंचने के बाद चेंजिंग रुम में कपड़े बदलने गए थे। मृतक बालक सबसे पहले निकलकर वाटर पार्क में स्थित वेव पुल में जा पहुंचा, जहां पांच मिनट का वेव मूवमेंट जारी था। इसी दौरान बालक की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि बालक के डूबने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था।

मिली जानकारी अनुसार मृतक अंशुल भंडारकर के पिता सुरेश के ही दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ में सूबेदार के पद पर पदस्थ है। बालक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवारजनों का पहुंचना शुरू हो गया है। मृतक अपनी मां, मौसी और भाई के साथ वाटर पार्क पहुंचा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालक को तैरना नहीं आता था। इसके साथ ही उसके मानसिक रूप से कमजोर होने की भी बात सामने आई है। बताया गया कि बालक अपनी मां, मौसी और भाई से अलग जाकर अकेले ही पुल में नहाने पहुंच गया था। इस दौरान ही यह घटना हुई। घटना बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page