back to top

राजनांदगांव : भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के लिए सैल्यूट – दक्ष वैद्य…



हिन्द सेना ने पाक को जवाब देने के लिए युवाओं को मौका दिए जाने की वकालत की
राजनांदगांव। भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर भारतीय सेना को सैल्यूट करते हुए कहा है कि हमारे जवानों ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को तबाह कर बुरे पड़ोसी पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी है।श्री वैद्य ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए युवा पीढ़ी को भी युद्ध के मोर्चे पर मौका देने की मांग उठाई है।
भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के विभिन्न गांव शहरों में स्थित आतंकवादी अड्डों को तबाह कर दिए जाने के कारनामे को हर भारतीय के लिए गर्व का सबब बताया है,

Advertisements

उन्होंने कहा है कि पहलगाम में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने धर्म देखकर और पूछकर हिंदुओं का नर संहार किया था,करीब ढाई दर्जन माता बहनो का सुहाग उजाड़ दिया,दर्जनों बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया,कई माता- पिता के बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। दक्ष वैद्य में पहलगाम घटना को निहायत हो अफसोस जनक बताते हुए बताया कि एक आतंकवादी ने तो एक महिला से यहां तक कह दिया कि अब जाकर मोदी को बता देना। दक्ष वैद्य ने कहा कि इन आतंकियों को शायद यह मालूम नहीं कि ये हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया भारत है,छेड़ोगे तो भारत तुम्हें छोड़ेगा नहीं,चुन चुनकर आतंकवादियों को मारा जाएगा और उन्हें पालने पोसने वाले दुष्ट पड़ोसी को भी सबक सिखाया जाएगा।

दक्ष वैद्य ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना और कर्मनिष्ठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सैल्यूट करते हुए उनके प्रति आभार जताया है।भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने मौजूदा हालात को देखते कहा है कि युवाओं को देश की रक्षा में सक्रिय रूप से शामिल करने एवं अपने देश के लिए योगदान देने के लिए प्रधानमंत्रीजी को पहल करने की मांग करते हुए कहा कि हिन्द सेना एक देशभक्त संगठन है हमेशा युवाओं को देश सेवा एवं देशभक्ति लिए प्रोत्साहित करती आई है।

हिन्द सेना से जुड़े हर आयु वर्ग के लोगों में इंजीनियर,डॉक्टर,वकील, मेहनतकश किसान,पत्रकार,लेखक,उच्च शिक्षित महिलाएं,उद्योगपति सभी शामिल हैं, जो अपने अपने स्तर पर इस मुश्किल घड़ी में देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर हैं। दक्ष वैद्य ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति है, वह ऊर्जा,उत्साह और नवीन विचारों से ओतप्रोत है।दक्ष वैद्य ने कहा कि हम इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ध्यान आकर्षित करते हुए उनसे अपेक्षा करते हैं कि युवाओं को युद्ध में भी मौका जरूर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि युवाओं को देश की रक्षा में सक्रिय रूप से शामिल होने का अवसर दिया जाना चाहिए,वे न केवल देश की रक्षा कर सकते हैं,बल्कि वे देश के लिए भी बहुत कुछ कर सकते हैं। वे अपने ज्ञान,कौशल एवं अनुभव का उपयोग करके देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वे युवाओं को युद्ध में मौका देने के लिए कदम उठाए, हम यह भी चाहते हैं कि सरकार युवाओं को युद्ध और मोर्चे पर डटे सेना के जवानों को बैक सपोर्ट देने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए।

दक्ष ने कहा हम मानते हैं कि युवाओं को युद्ध में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने से देश को भी बहुत लाभ होगा। युवाओं को युद्ध में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने से देश की रक्षा प्रणाली मजबूत होगी और हमारा सैन्य बल भी बढ़ेगा। भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी अपील की है कि वे हिन्द सेना के इस नेक इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को यथा शीघ्र अवगत कराएं।

Advertisements

You cannot copy content of this page