back to top

राजनांदगांव : एक महिला केवल घर नहीं संभालती वह पूरी दुनिया बदल सकती है-किरण वैष्णव… 

राजनांदगांव / छुरिया – जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुदरदेही में महिला सम्मान व स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के चैल चित्र पर पुजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।इस अवसर ग्राम वासियों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव का फूल माला भेंट कर स्वागत किये। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि एक महिला केवल घर नहीं संभालती वह पूरी दुनिया बदल सकती है।जिसका आज साक्षात उदाहरण सुनीता विलियमसन है।

Advertisements

जो अतंरिक्ष में नौ महीने तक फंसे होने के पश्चात हार नहीं मानी और संघर्ष कर देश के लिए कार्य करती है।और आज सकुशल धरती पर वापसी हुई। श्रीमती वैष्णव ने कहा नारी कभी मां तो कभी पत्नी, कभी दोस्त तो कभी बेटी बन हर कदम पर आपके जीवन को संवारने का काम करती है ।नारी के इसी सम्मान में पूरी दुनिया आज इंटरनेशनल वुमन्‍स डे सेलिब्रेट कर रही है ।नारी की इन्हीं उपलब्धियों को और अधिक सशक्त बनाने और महिलाओं के त्याग और समर्पण को सेलिब्रेट के लिए आज, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम को जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने भी संबोधित नारी स्वतंत्रता का मतलब उसकी शक्ति को पहचानना और सम्मान देना है।

नारी घर की रौनक है, दुनिया की रोशनी है।हर सफलता के पीछे एक नारी की ताकत होती है। साथ ही कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य गोपाल भुआर्य, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष हिरदे देवांगन जनपद सदस्य अंजलि घावड़े,व ग्राम के प्रथम नागरिक उमा ठाकुर ने भी संबोधित करते हुए नारी शक्ति व स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर भूपेंद्र नायक पूर्व जनपद सदस्य, गुहा राम, सुंदर लाल सिन्हा, ईश्वर निर्मलकर सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी व महिला समूह की दीदी व ग्राम वासिय उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page