back to top

राजनांदगांव : एक वर्ष पूर्व था ताक में मौका मिलते ही नाबालिग आरोपी ने की हत्या…

राजनांदगांव, जमशेदपुर- टाटा निवासी एक युवक का शव बुधवार 15 फरवरी को कानीमेरा के जंगल में पाया गया था। पुलिस ने उक्त हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। नाबालिग आरोपी एक वर्ष पूर्व से मौके की तलाश में था। उसे मौका मिलते ही उसने अपनी भड़ास निकालतें हुए युवक की हत्या कर दी। छुईखदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आये युवक की हत्या से मातम का वातावरण बन गया था। पुलिस ने उक्त हत्या का खुलासा कर दिया है। मृतक विकास पिता गिरधारी वर्मा (20) शादी के कार्यक्रम उपरांत अपने के गांव माहराटोला गया था। पुलिस

Advertisements

सूत्रों की मानें तो नाबालिग आरोपी एक वर्ष पूर्व अपना मोबाइल चार्ज कर रहा था तब मृतक द्वारा उसके साथ गाली गलौच की गयी थी। मां को भला बुरा कहा था इतना ही नहीं मृतका द्वारा आरोपी के रिश्तेदारी में एक युवती के साथ छेड़छाड़ भी की गयी थी। इन्हीं सारी बातों से मृतक को सबक सिखाना चाहता था पुलिस के अनुसार आरोपी ही मृतक को अपनी सायकल मोटर में बैठाकर माहरोटोला ले गया था।

आरोपी द्वारा मोटर सायकल के स्पेयर पार्ट्स से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page