back to top

VISION TIMES : तेज रफ्तार हाईवा साइकिल सवार दंपती को लिया चपेट में, मौत…

दुर्ग । एक तेज रफ्तार हाइवा साइकिल सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें मौके पर ही पत्नी की मौत हो गयी थी जबकि गंभीर रूप से घायल पति ने भी देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। उतई पुलिस ने दुर्घटना के बाद हाइवा को जब्त कर लिया है। वहीं पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया।

उतई पुलिस के मुताबिक पतोरा गांव निवासी संतोष ठाकुर (40 साल) अपनी पत्नी यमुना ठाकुर (35 साल) के साथ साइकिल से शनिवार रात 10-11 बजे के करीब सैलूद से उतई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दुर्ग के जैन ट्रांस्पोर्ट का हाइवा सीजी 07 सीए 8467 का चालक सेलूद से दुर्ग की तरफ जा रहा था।

Advertisements

You cannot copy content of this page