back to top

राजनांदगांव : एलआईसी ऑफिस के बाहर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन – राजा…

राजनांदगांव – राजनांदगांव एनएसयूआई ने एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आदेशानुसार एनएसयूआई प्रदेश सचिव शुभम प्रजापति के नेतृत्व में एलआईसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया जिसमें मुख्य रुप से एनएसयूआई प्रदेश पूर्व संयुक्त महासचिव राजा यादव मौजूद रहे।।

Advertisements


एनएसयूआई पूर्व प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वहां पूंजीपतियों की सरकार है जिसका उदाहरण वर्तमान में अडानी समूह है अडानी समूह के द्वारा एसबीआई एवं एलआईसी के निवेशकों को वित्तीय घाटा हो रहा है और सरकार इस विषय पर मौन धारण करके बैठी हुई है

एनएसयूआई प्रदेश सचिव शुभम प्रजापति ने कहा कि केंद्र सरकार ना तो संसद में इस विषय पर चर्चा कर रही है और ना ही जनता को इस विषय की पूरी जानकारी दे रही है एनएसयूआई मांग करती है कि इस विषय पर संसदीय जांच कमेटी बनाई जाना चाहिए जिससे निवेशकों उनका हक मिल सके।।


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई पूर्व प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव, प्रदेश सचिव शुभम प्रजापति,यमन सांडे,जिला महासचिव सागर यादव,जोगिंदर रात्रे, टिकेश देशहरे, महेश पटेल, नेमचंद कवर, शुभम सोनवाने, संदीप, आशीष सिन्हा, कनक, संतोष साहू, आदित्य सिन्हा, चमन साहू,आदि उपस्तिथ रहे।।

Advertisements

You cannot copy content of this page