back to top

राजनांदगांव: एसडीएम डोंगरगढ़ ने ग्राम बछेराभाटा में अवैध यूरिया जमाखोरी की शिकायत मिलने पर विक्रेता के विरूद्ध की कार्रवाई…

राजनांदगांव 26 अगस्त 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार अवैध यूरिया जमाखोरी व विक्रेताओं के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई ने   ग्राम बछेराभाटा में बिना लाइसेंस व दस्तावेज के अवैध  यूरिया (फर्टिलाइजर) जमाखोरी की शिकायत मिलने पर नेताम किराना स्टोर पर कार्रवाई की।

Advertisements

कार्रवाई में राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा 38 बोरा नीम कोटेड यूरिया जब्त किया गया। बयान पंचनामा में दुकानदार ने बिना कोई लाइसेंस के यूरिया स्टॉक एवं बेचना स्वीकार किया। कार्रवाई में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी प्रमोद वर्मा एवं स्टाफ  उपस्थित थे। प्रकरण उर्वरक गुण (नियंत्रण) आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के उल्लंघन के तहत जिला कार्यालय भेजा जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page