back to top

राजनांदगांव : एसडीएम मोहला ललितादित्य नीलम वजन त्यौहार में शामिल हुए….

मोहला अनुविभाग में उत्साहपूर्वक मनाया गया वजन त्यौहार

Advertisements

राजनांदगांव मोहला अनुविभाग में नवपदस्थ एसडीएम श्री ललितादित्य नीलम ने वजन त्यौहार के अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। परियोजना मोहला में वजन त्यौहार उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन तथा ऊंचाई का अवलोकन करने के साथ ही किशोरी बालिकाओं का हिमोग्लोबिन टेस्ट किया गया। कार्यक्रम में मोहला जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गमिता लोन्हारे, ग्राम पंचायत मोहला सरपंच सरस्वती ठाकुर, उपसरपंच अब्दुल खलीक, सीडीपीओ योगेश भगत, मोहला के समाजसेवी संजय जैन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page