back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने किया डोंगरगढ़ में वर्मी कम्पोस्टिंग शेड का निरीक्षण….

  • शहर की स्वच्छता दीदीयां कर रही वर्मी तथा सुपर कम्पोस्ट का निर्माण

राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने डोंगरगढ़ स्थित वर्मी कम्पोस्टिंग शेड का निरीक्षण किया। केन्द्र में वृहद मात्रा में सुपर कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि क्रय किए गए गोबर का सुपर कम्पोस्ट निर्माण कर, उसका विक्रय किया जाए। निगम के ठेकेदार किसानों तथा अन्य नागरिकों को वर्मी कम्पोस्ट क्रय करने के लिए प्रेरित करें। सीएमओ डोंगरगढ़ श्री यमन देवांगन ने बताया कि 450 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट का आर्डर प्राप्त हुआ है।

Advertisements

इसके लिए तेजी के साथ सुपर कम्पोस्ट निर्माण किया जा रहा है। केन्द्र में अभी तक 95 क्विंटल वर्मी खाद और 696 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट निर्माण किया जा चुका है। गोबर में डीकम्पोजर डालकर सुपर कम्पोजर का निर्माण किया जा रहा है। शहर की स्वच्छता दीदी वर्मी तथा सुपर कम्पोस्ट का निर्माण कर रही है। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ श्री अविनाश भोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page