back to top

राजनांदगांव : ऑटो चलाक की ईमानदारी के चलते गुम बैग पुलिस द्वारा सही सलामत प्रार्थिया को किया सुपुर्द…

पुलिस की तत्परता से ऑटो चलाक की ईमानदारी के चलते प्रार्थीया की गुम बैग को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सही सलामत प्रार्थिया को किया सुपुर्द।

Advertisements

गुम बैग की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न चौक चौराहों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी।

बैग में था 19,875/- रुपये, 1 नग चांदी का पायल एक नग मोबाइल एवं कपड़ा।

बैग को पाकर प्रार्थिया ने खुशी जताते हुये राजनांदगांव पुलिस के कार्य व सहयोग के लिये किया प्रशंसा।

राजनांदगांव – दिनाँक 20/4/23 को लाखे नगर रायपुर निवासी महिला शोभा हठवानी ,इंदिरा नगर बसन्तपुर अपनी बहन के यह आई थी जो थाने आकर बैग गुमने की सूचना दी महिला ने बताया कि वह अपना बैग ऑटो में भूल गई है जिसमें नकदी, गहने व मोबाइल है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये महिला के मोबाइल से संपर्क का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो रहा था।

जिसके बाद पुलिस द्वारा विभिन्न चौक चौराहों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी तब कही जाकर ऑटो की पहचान हुई। जिसके बाद ऑटो चालक का फ़ोन नम्बर प्राप्त कर पुलिस द्वारा फोन लगाकर ऑटो में बैग भूल जाने की सूचना चालक को दी गई। जिस पर ऑटो चालक भागवत राम देशमुख ने बैग थाना में लाकर जमा किया।

पुलिस की तत्परता एवम ऑटो वाले की ईमानदारी के चलते प्रार्थीया को उसके खोये हुए 19875/- रुपये, 1 नग चांदी का पायल एक नग मोबाइल एवं बैग में कपड़ा बैग सहित आज दिनांक 21/4 /23 को प्रार्थी के सुपुर्द किया गया। जिन्होने राजनांदगांव कोतवाली पुलिस को साधुवाद करते हुये खुशी जाहिर किये।

Advertisements

You cannot copy content of this page