
राजनांदगांव। भीषण गर्मी के बीच ओबीसी महासभा फाउंडेशन द्वारा कुम्हार समाज के भाई-बहनों का सम्मान कर सामाजिक एकता और सहयोग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कुम्हार समाज के लोगों को तिलक लगाकर एवं गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ओबीसी महासभा की अध्यक्षा कांति मौर्य ने कहा कि कुम्हार समाज हमारे पारंपरिक जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है और उनकी मेहनत एवं योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में अंजू राव, निशा श्रीवास, प्रियंका भट्टड़, जमुना साहू एवं निकेश ब्यास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर समाज के लोगों से संवाद किया और उनके कार्यों की प्रशंसा की।
ओबीसी महासभा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात कही, ताकि जरूरतमंद वर्गों को सम्मान और सहयोग मिलता रहे।










































