back to top

राजनांदगांव : ओबीसी महासभा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनी कांति मौर्य…

राजनांदगांव । गत दिवस जिला राजनांदगांव मे ओबीसी महासभा के संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम के मुख्य आतिथ्य में जिला अध्यक्ष राजनांदगांव एवम् ओबीसी खिलेश्वरी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा के अनुशंसा पर राजनांदगांव जिला महिला मोर्चा की नियुक्ति की गई है।

Advertisements

कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेश गंजीर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमति कांति मौर्य, जिला महासचिव निशा श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष साधना साहू, जिला उपाध्यक्ष मीरा साहू, जिला सहसचिव ममता सेन को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए पद की गरिमा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

उक्त कार्यक्रम में ओबीसी राधेश्याम प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़, ओबीसी खिलेश्वरी प्रदेश उपाध्यक्ष (म.मो.), प्रदेश महासचिव एड.महेंद्र वर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर कलिहारी जी सहित महिला पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page