
राजनांदगांव 29 सितम्बर। बारिश में शुद्ध पेयजल के लिए निगम सीमाक्षेत्र के पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। कुछ टंकियो की सफाई शेष है जिसमें से कंचनबाग टंकी (क्षमता 13.50 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण कंचनबाग उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से दिनांक 30 सितम्बर 2026 दिन बुधवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 1 अक्टूबर गुरूवार से पानी सप्लाई यथावत रहेगी।
पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर निगम सीमाक्षेत्र के पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है, ताकि नागरिको को बारिश में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इसी कडी में कल दिनांक 30 सितम्बर बुधवार को कंचनबाग टंकी (क्षमता 13.50 लाख लीटर) की सफाई की जानी है।
टंकी सफाई करने के कारण कंचनबाग टंकी सप्लाई क्षेत्र कंचनबाग, शिवनाथ कालोनी, केशन नगर, जनता कालोनी,राजीव नगर ब्रम्हदेव चैक, बैगापारा, अटल आवास, शंति विजय कालोनी, राहुल नगर लखोली क्षेत्र में कल 20 सितम्बर बुधवर की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 1 अक्टूबर गुरूवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है। उक्त टंकी की पूर्व में 29 जनवरी 2026 को सफाई कराई गयी थी।











































