
राजनांदगांव (सोमनी)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमनी थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ककरेल रोड तिराहा के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मिथलेश साहू (22 वर्ष), निवासी ग्राम खुटेरी डबरापारा, थाना सोमनी को पकड़ा।
तलाशी लेने पर उसके पास एक सफेद बोरी में रखी 56 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 10.8 लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 5600 रुपये बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव सहित प्रधान आरक्षक विनोद जाटव, आरक्षक तुषार मरकाम, लीला साहू, बेनूराम, वीरेंद्र मंडावी और अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।









































