back to top

राजनांदगांव : कन्हारपुरी में मोबाइल दुकान में हुई चोरी के आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव – संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी अजय कुमार साहु निवासी कन्हारपुरी थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.04.21 एवं 15.04.21 के दरम्यानी रात उसके दुकान से नकदी रकम एवं की पेड एवं टच स्क्रीन मोबाईल अज्ञात चोर द्वारा दुकान के सटर मे लगे ताले को तोडकर दुकान के अंदर घुस कर चोरी हुआ।

Advertisements

संबंध में बताने पर थाना कोतावली मे अप० कं० 229 / 21 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त प्रकरण में अज्ञात चोर की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक राजनांदगाव डी. श्रवण के मार्ग दर्शन एवं अति० पुलिस अधीक्षक कवलाश टण्डन एवं नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश देवांगन के दिशा निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम के संयुक्त प्रयास से दिनांक 02.05.21 को आरोपी एस सचीन कुमार पिता एस शिव कुमार उम्र 21 साल, सुरेन्द्र सिंह उर्फ राकी पिता राज कुमार सिंह उम्र 26 साल एवं आकाश सिवनकर पिता स्व० गणेश सिवनकर उम्र 19 साल साकिनान कैम्प 01 भिलाई थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग से पुछताछ कर जुर्म घटित करना स्वीकारा गया।

आरोपीगणो से 07 नग टच स्कीन एवं की पेड मोबाईल तथा नगदी 3000 रूपये बरामद कर विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफतार किया गया। न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु माननीय जे० एम० एफ० सी० आलोक अग्रवाल के न्यायालय में पेश किया गया, जहा माननीय न्यायाधीश द्वारा उपरोक्त तीनों आरोपीगणों का जेल वारंट आदेशित कर जेल भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली के उपनिरी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सउनि सुमनः कर्ष, सउनि विरेन्द्र चन्द्राकर प्र० आर० 155 जी सिरील कुमार एवं सायबर टीम के प्रभारी सउनि द्वारिका प्रसाद लाउने एवं सायबर टीम की विशेष भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page