back to top

राजनांदगांव : कन्हारपुरी में बनेगा सामुदायिक भवन, महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 3 जुलाई। शहर विकास की कडी में नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कन्हारपुरी वार्ड नं. 34 में महापौर निधि अंतर्गत 5.00 रूपये की लागत के सामुदायिक भवन (विश्वकर्मा समाज) का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया। इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री संतोष पिल्ले, श्री भागचंद साहू, श्रीमती दुलारी बाई साहू, वार्ड नं. 34 के पार्षद श्री महेश साहू, जिला योजना समिति के सदस्य श्री अमिन हुड्डा, पार्षद श्री मनीष साहू, विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisements


कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड श्री दिनेश साहू, चंदू साहू, लोकेश साहू, शोहेब शेक व प्रदीप निर्मलकर द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा उद्यान निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि शासन द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण, उद्यान निर्माण कार्यो के लिये राशि उपलब्ध कराये है

जिससे सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज कन्हारपुरी मंे विश्वकर्मा समाज के लिये सामुदायिक भवन निर्माण कराने भूमिपूजन किया जा रहा हैै। सामुदायिक भवन बन जाने से समाज के लोगों को विभिन्न आयोजनों के लिये एक अच्छा स्थान मिल जायेगा। उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा। इस अवसर पर उप अभियंता श्री अनुप पांडे सहित समाज के लोग व वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page