back to top

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ शहर स्थित राधिका पैलेस लॉज के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से झूलती मिली लाश…

राजनांदगांव जिले का डोंगरगढ़ शहर इन दिनों क्राइम का गढ़ बनता जा रहा है। जहा बीते दिनों चाकूबाजी और चोरी की घटनाएं सामने आई ,तो वही आज डोंगरगढ़ शहर स्थित राधिका पैलेस लॉज के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से झूलती लाश मिली है….

Advertisements

पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर का है जहां स्थित राधिका पैलेस लॉज के कमरा नंबर 15 में आज पंखे में फंदे से लटकती युवक की लाश मिली है….

जानकारी मिलते ही मौके पर डोंगरगढ़ थाना प्रभारी अपने अमले के साथ पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुटी है…. डोंगरगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया की तिल्दा नेवरा निवासी युवक संतोष छाबड़िया जो स्थानीय राधिका पैलेस लॉज के कमरा नंबर 15 में रुके थे ।

जो दोपहर में खाना खा कर रूम में गए जिसके बाद शाम 5.30बजे जब लॉज के मालिक ने रूम का दरवाजा खटखटाया पर जब काफी देर तक दरवाजा नही खुला तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने जब रूम का दरवाजा तोड़ा वो युवक की लाश फंदे में झूलती मिली, जिस पर पुलिस ने युवक के परिजनों को जानकारी देकर मर्ग इंटीमेशन कायम किया है….

Advertisements

You cannot copy content of this page