राजनांदगांव: कन्हारपुरी मंे सुविधा विस्तार के लिए महापौर ने किया स्थल निरीक्षण…

राजनांदगांव। वार्डो में मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई के अलावा निर्माण एवं अन्य कार्यो के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा वार्डो में निरीक्षण कर व्यवस्था संबंधी नागरिको से चर्चा उपरंात अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। इसी तारतम्य में आज उन्होंने कन्हारपुरी में सुविधा विस्तार के लिए निगम पदाधिकारी एवं अधिकारियो के साथ स्थल निरीक्षण किया।


कन्हारपुरी में स्कूल का निरीक्षण कर महापौर श्री यादव ने पढ़ाई के अलावा विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओ के संबंध मंे शिक्षको से चर्चा कर निर्माणाधीन शौचालय का निरीक्षण कर कार्य जल्द पूर्ण कराने अधिकारियो को निर्देशित किए। उन्होंने विद्यार्थियो से भी चर्चा कर पढ़ाई में फोकस करने समझाईस देकर अच्छा प्रतिशत लाकर अपने परिवार व स्कूल का नाम रोशन करने कहा।


निरीक्षण के दौरान महापौर श्री यादव वार्डवासियो से रूबरू हो उनसे पानी, सफाई एवं निर्माण संबंधी जानकारी लिए। सामुदायिक भवन निर्माण एवं अन्य सुविधाओ के दुरूस्तीकरण की मांग पर शिवधाम मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर निर्माण चालू करने अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए।

इसी प्रकार मंदिर क्षेत्र में पानी भरान से निजात दिलाने नाली निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने कहा। उन्होंने कुॅआ से पानी निकासी के लिए पंप को दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्डवासियो की समस्या का प्राथमिकता तय कर निराकरण किया जायेगा।


निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा व पुर्नवास एवं नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री डीलेश्वर साहू, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि श्री युवराज भारती सहित प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्रीमती रितू श्रीवास्तव सहित वार्डवासी उपस्थित थे।