back to top

राजनांदगांव: अधिकारियो व कर्मचारियो की बैठक लेकर आयुक्त मरकाम ने दिये दिशा निर्देश…

सी.एम. हेल्प लाईन एवं निदान 1100 में प्राप्त शिकायतो तथा नागरिको की समस्या का प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश

राजनांदगांव। निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने आज अपने कक्ष में निगम के प्रमुख अधिकारियो व कर्मचारियो की बैठक लेेकर सीएम हेल्प लाईन व निदान 1100 में प्राप्त शिकायतो का गंभीरता से निराकरण करने तथा नागरिको की समस्या व उनको दी जाने वाली सुविधा संबंधी प्रकरणो का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।


आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी विभागीय कार्य ई-आफिस के माध्यम से संपादित करना सुनिश्चित करे, इसके अलावा सुशासन तिहार में प्राप्त शेष आवेदनो का अतिशीघ्र निराकरण करने तथा सीएम हेल्प लाईन, निदान 1100 एवं प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायत व आवेदन के संबंध में विभाग वार चर्चा कर प्राथमिकता से यथा संभव शीघ्र निराकरण करने कहा।

इसी प्रकार हाईकोर्ट के लंबित प्रकरणो में जवाबदावा एवं अन्य कार्यवाही निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।


आयुक्त ने वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारी से बचाव के लिए वार्ड में स्थल चयन कर रोकथाम हेतु प्रभवी कार्यवाही करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि शहर में समुचित साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने नागरिको को स्वच्छ एवं साफ पेयजल उपलब्ध कराने फिटकरी व अन्य आवश्यक समाग्री का पर्याप्त भण्डारण रखने, टंकियो की सफाई करने के निर्देश जल प्रभारी को दिए।

पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत सोलर पेनल लगाने, रेन वाॅटर हार्वेेस्टिंग लगाने लोगो के बीच जाकर जागरूक करने कहा। इसी प्रकार पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेने छोटे व्यवसायियो को आॅनलाईन आवेदन करने प्रेरित करने के निर्देश दिए।


बैठक में आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि कलेक्टर महोदय द्वारा निकाय क्षेत्र में आवासहिन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार प्रदान करने दल गठित किया गया है, गठित दल के अधिकारी कर्मचारी उक्त कार्य को प्राथमिकता देकर क्रियान्वयन करेगे। उन्होंने 2000 सीटर आडिटोरियम के लिए भूमि आबंटन संबंधी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने नजूल विभाग से सम्पर्क करने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किए।

इसी प्रकार सीबीजी प्लांट के लिए आ रही आपत्ति के निराकरण हेतु सरंपच व ग्रामवासियो से सम्पर्क कर अन्य स्थानों में स्थित प्लांट का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि निगम सीमाक्षेत्र के आंगनबाडियो का महिला एंव बाल विकास विभाग से सम्पर्क कर सूची लेकर माडल आंगनबाडी के रूप में परिवर्तित करने स्थल निरीक्षण के संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किए।


आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी लेकर कहा कि आवासहीन तथा कच्चे मकान में निवासरत परिवारो के लिए शासन की जन कल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन में कोताही न बरते, स्वयं के आवास का निर्माण करने वाले हितग्राहियो से सम्पर्क कर आवास निर्माण में तेजी लाने समझाईस दे, उन्हे चरणबद्ध भुगतान हेतु प्रक्रिया करे।

इसी प्रकार आवासहीन परिवारो को आवास देने समझाईस देवे कि आज के इस महंगाई के जमाने में कम लागत में पक्का आवास मिल रहा है, इसमे रूचि ले और प्रक्रिया कर राशि भुगतान कर स्वयं के आवास का सपना सकार करे।


आयुक्त श्री मरकाम ने राजस्व अधिकारी से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर राजस्व वसूली करावे, इसके लिए डिमाण्ड दुरूस्त कर करदाताओ को डिमाण्ड देकर उसके अनुरूप वसूली करावे। इसी प्रकार दुकान किराया भी प्रतिमाह वसूली करना सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधा के क्रियान्वयन एवं नागरिको की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करे, सभी विभाग प्रमुख अपने अपने दायित्वो का ईमानदारी से निर्वाहन कर कार्य में तेजी लावे, कलेक्टर महोदय के समय सीमा की बैठक की पूर्व सभी कार्यो मंे प्रगति लावे।

Advertisements

You cannot copy content of this page